फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौजां ही मौजां, 2015 में होंगी इतनी छुट्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2015 नौकरी पेशा लोगों के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। इस साल छुट्टियों की लंबी लिस्ट है। 2015 के कैलेंडर में तीन और चार दिन के कई वीकेंड होंगे। 2014 में कई छुट्टियां रविवार के दिन थीं। नए साल में ऐसा बहुत कम है। साल 2015 में रविवार और दूसरे शनिवार को मिलाकर कुल 84 छुट्टियां मिलेंगी। इनमें से 22 छुट्टियां तो वर्किंग डेज में पड़ेंगी, जिसका फायदा सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा।
विज्ञापन


फरवरी महीने में एक तारीख को रविवार, दो को वर्किंग डे, तीन को गुरु रविदास जयंती, 14 को सेकेंड सेट्रडे, 15 को रविवार, 16 को वर्किंग डे और 17 को महाशिवरात्रि होगी। अप्रैल महीने में 12 तारीख को रविवार, 13 को वर्किंग डे, 14 को डा. भीमराव अंबेडकर जयंती, 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस की छुट्टी होगी। सितंबर महीने में 25 तारीख को ईद उल जूहा, 26 को वर्किंग डे और 27 को रविवार होगा।

अक्तूबर, नवंबर में भी छुट्टियों की की भरमार

अक्तूबर महीने में 21 तारीख को महाष्टमी का वैकल्पिक अवकाश, 22 को दशहरा, 23 वर्किंग डे, 24 को मुहर्रम और 25 को रविवार, 26 वर्किंग डे और 27 को महर्षि वाल्मीकि जयंती होगी। नवंबर महीने में 11 तारीख को दिवाली, 12 को गोवर्धन पूजा का वैकल्पिक अवकाश, 13 को भाई दूज की महिलाओं को छुट्टी, 14 को सेकेंड सेट्रडे और 15 को रविवार की छुट्टी होगी।

साल 2015 में 60 छुट्टियां रविवार को महीने के दूसरे शनिवार की होंगी। 24 छुट्टियां अन्य होंगी। इनमें से दो छुट्टियां 25 जनवरी पूर्ण राज्यत्व दिवस रविवार और 5 सितंबर को जन्माष्टमी की छुट्टी सेकेंड सेट्रडे को पड़ रही है।
विज्ञापन

24 सार्वजनिक अवकाश, 11 वैकल्पिक अवकाश

साल 2015 में राज्य सरकार ने 24 सार्वजनिक अवकाश, 11 वैकल्पिक अवकाश और 3 महिला कर्मियों को अवकाश देने की घोषणा की है। इस साल गुरु गोविंद सिंह के पर्व पर प्रदेश में छुट्टी नहीं होगी। पुरानी परंपरा के अनुसार जिला शिमला में उपायुक्त शिमला ही दो स्थानीय अवकाश का निर्णय करेंगे। प्रदेश सरकार के दिल्ली स्थित कार्यालयों में दो स्थानीय अवकाश की घोषणा प्रधान आवासीय आयुक्त के प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।

2014 में पांच छुट्टियों पर भारी पड़ा था रविवार
सरकारी कर्मचारियों की पांच छुट्टियों पर साल 2014 में रविवार भारी पड़ा था। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 13 अप्रैल को महावीर जयंती, पांच अक्तूबर को बकरीद की छुट्टी रविवार को थी। इसके अलावा महिलाओं को रक्षाबंधन और करवाचौथ के अवसर पर मिलने वाली छुट्टी भी रविवार और दूसरे शनिवार की भेंट चढ़ गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें