फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बड़े पर्दे पर आज पहली बार दिखेगा धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम, रणवीर ने यहां सीखे थे क्रिकेट के गुर

Fri, 24 Dec 2021 10:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला पहुंचकर रणवीर सिंह ने क्रिकेट के गुर सीखे थे। यहां पर फिल्म के लिए कुछ दृश्य भी फिल्माए गए थे। 2019 में अभिनेता रणवीर सिंह धर्मशाला आए थे।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के 190 देशों में आईपीएल के बहाने लाइव हो चुका धर्मशाला का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम आज पहली बार बड़े पर्दे पर भी नजर आएगा। अभिनेता रणवीर सिंह की देश को पहला विश्वकप दिलाने वाली भारतीय टीम पर बनी फिल्म ‘83’ शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन


इस फिल्म के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला पहुंचकर रणवीर सिंह ने क्रिकेट के गुर सीखे थे। यहां पर फिल्म के लिए कुछ दृश्य भी फिल्माए गए थे। 2019 में अभिनेता रणवीर सिंह धर्मशाला आए थे। इस दौरान उन्होंने एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में क्रिकेट की बारीकियां सीखीं।

उन्हें यह बारीकियां 1983 की वर्ल्ड विजेता क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे बलविंद्र सिंह संधू ने सिखाई थीं। इस दौरान 1983 में देश को पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप दिलाने वाले स्टार क्रिकेटर कपिल देव भी मौजूद रहे थे। 
विज्ञापन


फिल्म में कपिल देव की भूमिका अभिनेता रणवीर सिंह निभा रहे हैं। एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में करीब सात दिन तक अभिनेता रणवीर सिंह रुके थे। इस दौरान उन्होंने एचपीसीए स्टेडियम में अभ्यास किया था। 
विज्ञापन


आमिर खान और राहुल द्रविड़ कर चुके हैं विज्ञापन
इससे पहले भी स्टेडियम में अभिनेता आमिर खान भी विज्ञापन के सिलसिले में आ चुके हैं। क्रिकेटर राहुल द्रविड़ भी यहां आकर एक विज्ञापन कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें