फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन फीस पेनल्टी घटेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। बाहरी राज्याें से शिमला आने वाले वाहनों पर ग्रीन फीस लगाने को लेकर नगर निगम ने फिर तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही ग्रीन फीस वसूली की कवायद शुरू कर दी जाएगी। हालांकि अभी तक इसे लेकर तारीख तय नहीं की जा सकी है। खास बात यह होगी कि इस बार ग्रीन फीस जमा करवाए बिना शहर में एंट्री करने वालों को 5000 पेनल्टी नहीं चुकानी होगी। नगर निगम पेनल्टी की दर 1000 रुपये तय कर सकता है।
नगर निगम ने जनवरी 2017 से ग्रीन फीस की वसूली शुरू करने का दावा किया था लेकिन शिमला के पर्यटन कारोबारियों के विरोध के बाद योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। पर्यटन कारोबारियों का सबसे बड़ा ऐतराज पेनल्टी को लेकर था। नगर निगम ने बिना ग्रीन फीस जमा किए शहर में दाखिल होने वाले वाहनों से 5000 रुपये पेनल्टी वसूलने का प्रस्ताव तैयार किया था। पर्यटन कारोबारियों की मांग थी की पेनल्टी की दरें घटाई जाएं। अब नगर निगम बतौर पेनल्टी 1000 रुपये वसूलने का प्रस्ताव रख सकता है। ऐसे में पर्यटन कारोबारियों की मांग भी पूरी हो जाएगी और ग्रीन फीस शुरू होने से निगम की आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन, सेना और सरकारी वाहनों से ग्रीन फीस नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन

---
निगम की आमदनी में होगी बढ़ोतरी
नगर निगम की आमदनी में बढ़ोतरी के लिए ग्रीन फीस शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही ग्रीन फीस शुरू करने की कोशिश की जाएगी।
- जीसी नेगी, आयुक्त, नगर निगम
---
स्थानीय लोगों को मिलेंगे ग्रीन पास
शिमला में रहने वाले जिन लोगों के पास बाहरी राज्यों के वाहन हैं उनके लिए नगर निगम ग्रीन पास बनवाएगा। ऐसे लोग पार्षद के माध्यम से या सीधे निगम को आवेदन पत्र के जरिये अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। ऐसे वाहनों की पूरी सूची तैयार की जाएगी और उन्हें ग्रीन फीस से छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


- ग्रीन फीस की प्रस्तावित दरें
वाहन सेल्फ पेमेंट ऑनलाइन पेमेंट
दोपहिया वाहन 45 50
चौपहिया वाहन 190 200
भारी वाहन 290 300
---
ऐसे चुका सकेंगे ग्रीन फीस
बाहरी राज्यों से शिमला आने वाले पर्यटक मोबाइल ऐप से भी ग्रीन फीस चुका सकेंगे। पेट्रोल पंप, लोकमित्र केंद्र, इंटरनेट कैफे, बैंक शाखाओं और नगर निगम के कैश काउंटर पर ग्रीन फीस जमा करवाई जा सकेगी। पर्यटकों को ग्रीन फीस की जानकारी देने के लिए नगर निगम परवाणू से लेकर शिमला तक तमाम प्रवेश द्वारों पर होर्डिंग लगाएगा। परवाणू बैरियर पर भी सैलानी ग्रीन फीस जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें