फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से निपटने को तैयार रहें विभाग : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। बर्फबारी के दौरान शहरवासियों को परेशानियां न झेलनी पड़ें, इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी विभागों को पुख्ता इंतजाम करने को कहा है। उपायुक्त रोहनचंद ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई। इसमें सभी सरकारी महकमों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने यातायात सुचारु रखने के लिए लोक निर्माण विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। विभाग को रामपुर-रोहड़ू, हरिपुरधार-कुपवी, झिकनीपुल और चौपाल सड़कों को बर्फबारी के दौरान बहाल रखने को कहा। विभाग ने कुफरी से फाूगू, नारकंडा, खड़ापत्थर, जुब्बल और चौपाल में ऐसे स्थान चिन्हित किए हैं जहां बर्फबारी के दौरान यातायात प्रभावित रहता है। उपायुक्त ने इनकी जगह यातायात के दूसरे रास्ते खुले रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा शहर के अस्पतालों के मार्गों को खुला रखने और अस्पतालों में विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने के भी निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने जिले के दूर दराज के इलाकों में खाद्यान्न, गैस और विद्युत की सप्लाई सुचारु करने के लिए भी सभी विभागों को प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बर्फबारी के दौरान सड़कों पर गिरने वाले पेड़ों को तुरंत हटाने को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं।
पर्यटकों को जारी होगी एडवाइजरी
बर्फबारी के दौरान पर्यटकों को कोई परेशानी न आए, इसके लिए पड़ोसी राज्यों चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के उपायुक्तों को पत्र लिखकर बर्फबारी की संभावित आपदा की स्थिति में एडवाइजरी जारी करने का आग्रह किया जा रहा है। साथ ही जो सैलानी शिमला आएंगे, उन्हें यह जानकारी दी जाएगी कि बर्फबारी के दौरान उन्हें क्या सावधानियां बरतनी हैं। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति, नगर निगम आयुक्त जीसी नेगी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी हेमिस नेगी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें