फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों से आधे रूट में जबरन उतारी जा रही हैं सवारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। एचआरटीसी बसों से आधे रूट में ही जबरन सवारियां उतारी जा रही हैं। शिमला ग्रामीण डिपो की अपर शिमला से आने वाली बसें ढली से आगे ओल्ड बस स्टैंड और आईएसबीटी नहीं लाई जा रही। रविवार को मोगड़ा-शिमला रूट पर आ रही बस संजौली बाईपास से वापस ढली की ओर मोड़ दी गई। सवारियों के एतराज जताने पर ड्राइवर ने बस खराब होने का बहाना बना दिया। महिलाएं और बुजुर्ग सवारियां ड्राइवर- कंडक्टर से बस स्टैंड तक बस ले जाने की अपील करते रहे, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। बुजुर्ग महिला का कहना था कि उन्हें लेने के लिए पुराने बस स्टैंड में कोई परिचित आया है, भारी भरकम सामान के साथ वह बस भी नहीं बदल पाएंगी। छोटा शिमला जाने वाले एक अन्य बुजुर्ग ने भी बस वापस ले जाने पर ऐतराज जताया। बस वापस जाने के बाद मोगड़ा बस की सवारियों को खचाखच भरी लोकल बस में सफर करना पड़ा। बस चालक से जब पूछा गया कि रूट अधूरा छोड़ कर वापस क्यों गए तो जवाब मिला कि बस की कमानी में दिक्कत आ रही थी इसलिए बस वर्कशॉप लेकर गए। हालांकि बस की सवारियों का कहना था कि बस में किसी तरह की कोई आवाज नहीं थी।
---
मनमानी करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : आरएम
गाड़ी खराब होने की स्थिति में ही उसे वर्कशॉप ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर ड्राइवर बसों को बस स्टैंड लाने में मनमानी करते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुरुवचन सिंह
क्षेत्रीय प्रबंधक, शिमला ग्रामीण डिपो
---
बसें ओल्ड बस स्टैंड लाने के निर्देश, ड्राइवर कर रहे मनमानी
एचआरटीसी मैनेजमेंट की ओर से सभी चालकों को ग्रामीण रूटों से शिमला आने वाली सभी बसें ओल्ड बस स्टैंड होते हुए आईएसबीटी ले जाने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन कुछ चालक-परिचालक मनमानी करते हुए बसें टालैंड से ही आईएसबीटी की ओर मोड़ रहे हैं। सिर्फ शिमला से आगे जाने वाली लांग रूट बसों को ही टालैंड से बाईपास होते आईएसबीटी जाने की अनुमति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें