फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी लगभग फाइनल, भाजपा में पेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला शिमला के आठ विधानसभा क्षेत्रों में टिकट के लिए भाजपा और कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों की सांसें अटक गईं हैं। टिकट किसको मिलता है, इस पर संशय बरकरार है। नेता जी के साथ-साथ उनके समर्थकों की धुकधुकी भी बढ़ी हुई है। अगर मनचाहे उम्मीदवार को पार्टी ने टिकट नहीं दी तो कई विधानसभा क्षेत्र में विद्रोह की चिंगारी सुलगने का भी पूरा अंदेशा है। चाहे कांग्रेस हो या भाजपा, आग दोनों तरफ बराबर की लगी हुई है। सूची जारी न होने की वजह से दोनों दलों के संभावित प्रत्याशी प्रचार भी नहीं कर पा रहे हैं। डर है कहीं टिकट न कट जाए। यह स्थिति भाजपा में अधिक है जबकि कांग्रेस के टिकट कुछ सीटों पर पक्के माने जा रहे हैं।
विज्ञापन

शिमला शहर की बात करें तो यहां कांग्रेस के साथ साथ भाजपा को भी प्रत्याशी तय कर पाने में खूब पसीना बहाना पड़ रहा है। भाजपा से यहां दो बार से विधायक रह चुके सुरेश भारद्वाज को अपने ही टक्कर दे रहे हैं। इनके अलावा टिकट के दावेदारों में पूर्व राज्य सभा सांसद विमला कश्यप , मधू सूद , संजय सूद और गणेश दत्त भी हैं। यहां भाजपा दो धड़े में बंट चुकी है। इस स्थिति में भाजपा हाईकमान किस पर दांव खेलेगी, यह देखना रोचक होगा। हालांकि कांग्रेस के मुकाबले भाजपा के संभावित प्रत्याशी कम हैं। शिमला शहर से कांग्रेस से आवेदकों की संख्या दस का आंकड़ा पार कर गया है। यहां से पूर्व विधायक हरभजन सिंह भज्जी , आदर्श सूद , प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेश चौहान, आईटीआई चौड़ा मैदान के चेयरमैन धर्मपाल ठाकुर खांड , पार्षद आनंद कौशल , पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा , पूर्व प्रवक्ता कुलदीप ठाकुर सहित कई टिकट की कतार में हैं। हरभजन सिंह भज्जी , कुलदीप ठाकुर पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा खेमे के माने जाते हैं वहीं हरीश जनारथा और धर्मपाल ठाकुर वीरभद्र खेमे के हैं। नरेश चौहान का संगठन और प्रदेश सरकार के बीच बेहतर तालमेल है। इनमें से किस पर कांग्रेस टिकट का दांव खेलती है यह देखना होगा।
इसी तरह शिमला ग्रामीण से युकां प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह लगभग तय हैं। ठियोग से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं। जुब्बल कोटखाई से सीपीएस रोहित ठाकुर का टिकट फाइनल माना जा रहा है। रोहडू से मौजूदा समय में मोहन लाल ब्राग्टा और रामपुर से नंदलाल विधायक हैं। इनकी टिकट फाइनल होने में भी शायद ही कोई पेंच फंसे। इसी तरह कसुम्पटी विधानसभा से कांग्रेस से मौजूदा विधायक अनिरुद्ध सिंह ही टिकट के सशक्त दावेदार हैं। इन छह सीटों पर कांग्रेस के लिए टिकट के लिए कोई ज्यादा परेशानी नहीं हैं, लेकिन शिमला शहर और चौपाल से प्रत्याशी के नाम पर काफी माथापच्ची करनी पड़ रही है। वहीं, बीजेपी इन आठ सीटों पर किस किस को उतार रही है, इस पर भी सबकी नजरें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें