फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न विभागों में पूर्व सैनिकों के कोटे से भरे जाएंगे 807 पद

Sat, 23 Dec 2017 05:27 PM IST
उमेश कुमार शर्मा/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों को नौकरी का मौका मिलने जा रहा है। सैनिक कल्याण विभाग की ओर से पूर्व सैनिकों के कोटे से विभिन्न विभागों में 807 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन


इसके लिए विभाग जनवरी माह के अंत तक साक्षात्कार आयोजित करेगा। साक्षात्कार की तिथियां जल्द निर्धारित कर दी जाएंगी। साक्षात्कार से 21 दिन पहले विभाग अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजेगा। 

जैसे ही विभाग साक्षात्कार की तिथियां निर्धारित करेगा, उसके तुरंत बाद वेबसाइट पर भी यह तिथियां अपडेट कर दी जाएंगी। पूर्व सैनिक विभागीय वेबसाइट पर भी इन भर्तियों के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन


विभाग वरिष्ठता, पात्रता व योग्यता के आधार पर प्रदेश के पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर भेजेगा। विभिन्न पदों में से विभाग जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 200, कला अध्यापकों के 37, चालकों के 146, जेबीटी के 80, जेई सिविल के 20, जेई इलेक्ट्रिकल के 50, पीईटी
विज्ञापन


के 30, विभिन्न विषयों में पीजीटी के 48, शास्त्री अध्यापकों के 70, स्टेनो टाइपिस्ट के 10, टीजीटी आर्ट्स के 88, टीजीटी मेडिकल के 12 और टीजीटी नॉन मेडिकल के 16 पद भरे जाएंगे।

सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि विभिन्न विभागों में पूर्व सनिकों के कोटे से 807 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें