फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं पास के लिए बंपर नौकरियां, आठ सौ पदों पर भर्ती का मौका

Tue, 05 Nov 2019 07:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के बिलासपुर में निजी कंपनी ने युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोल दिए हैं। आठ नवंबर को बिलासपुर में रोजगार मेला लगेगा। इस दौरान 800 पदों पर भर्ती की जाएगी। निम्न शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है। 

विज्ञापन


18 से 35 साल के आवेदक रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं। कैंपस इंटरव्यू सुबह साढ़े दस बजे शुरू हो जाएंगे। उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 170 सेमी होनी चाहिए। उम्मीदवार अपने सभी दस्तावेजों के साथ रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 8 नवंबर को सुबह 10.30 बजे साक्षात्कार के लिए पहुंच सकते हैं।

अभ्यर्थी को उक्त पदों के लिए 11,285 रुपये से लेकर 16,261 रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा बोनस के रूप में सात हजार रुपये भी दिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी हंसराज गुप्ता ने बताया कि जी फोर एस सिक्योर सोल्युशन प्राइवेट लिमिटिड ने 800 सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू करवाने जा रही है। जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 8 नवंबर को सुबह 10.30 बजे साक्षात्कार शुरू हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी नौकरी का मौका, 10 और 16 को साक्षात्कार

नालागढ़ (सोलन)। मेकेनिकल ट्रेडों के अभ्यर्थियों को रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में स्थापित शिवा इंटरनेशनल और महेश ऑटो सेंटर की ओर से मेकेनिकल ट्रेडों के पास आउट हुए उम्मीदवारों के लिए कैंपस कैंपस इंटरव्यू करवाया जाएगा।

शिवा इंटरनेशनल मंझौली में 10 नवंबर और महेश ऑटो सेंटर में 16 नवंबर को साक्षात्कार होंगे। कैंपस इंटरव्यू में जो अभ्यर्थी चयनित होंगे, उन्हें कंपनी की ओर से हर महीने 8000 से 8500 रुपये वेतनमान प्रदान किया जाएगा। मॉडल आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी श्याम लाल ने बताया है कि जो भी अभ्यर्थी इंटरव्यू में भाग लेने के लिए आएंगे।

उन्हें शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। मैट्रिक का सर्टिफिकेट और अपने व्यवसाय से संबंधित दस्तावेज, दो पासपोर्ट साइज फोटो और आईडी प्रूफ साथ लाना न भूलें। मॉडल आईटीआई के प्रधानाचार्य जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि संस्थान में समय समय पर कैंपस इंटरव्यू करवाए जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें