35वां राज्य युवा उत्सव आठ से दस दिसंबर तक कुल्लू में होगा। युवा सेवाएं और खेल विभाग की ओर से करवाए जाने जाने वाले इस युवा उत्सव में प्रदेश भर से 800 युवा कलाकार विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।
एडीएम अक्षय सूद ने सोमवार को विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्सव की तैयारियों की रूपरेखा तय की। उन्होंने कहा कि इस उत्सव की विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र और देव सदन में करवाई जाएंगी। इनमें लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी, एकल गायन, हारमोनियम, सितार,
बांसुरी, तबला और पारंपरिक वाद्य वादन प्रतियोगिता शामिल रहेगी। जिला खेल अधिकारी सुनील शर्मा ने राज्य युवा उत्सव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक लाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र आर्य मौजूद रहे।