फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वीकेंड पर होटलों में 80 फीसदी कमरे बुक

विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के लिए एडवांस बुकिंग जारी
विज्ञापन

होटलों में होगा विशेष डीजे पार्टी का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। वीकेंड पर राजधानी सैलानियों से गुलजार रहेगी। शहर के होटलों में वीकेंड के लिए 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी हो गई है। विंटर कार्निवल के चलते और बर्फबारी की आस में बाहरी राज्यों के हजारों सैलानी शिमला का रुख कर
विज्ञापन

रहे हैं।

इसके अलावा शहर के होटलों में नए साल के लिए भी कमरों की एडवांस बुकिंग जारी है। होटल कारोबारी एडवांस में कमरा बुक करवाने पर 15 से 20 फीसदी की विशेष छूट भी दे रहे हैं। नए साल के जश्न मनाने के लिए भी विशेष इंतजाम किए हैं जिसमें पर्यटक डीजे की धुनों पर थिरकेंगे। इसके अलावा डाइन एंड डांस के साथ गाला डिनर (ड्रिंक रिसेप्शन, बैठकर डिनर और मनोरंजन शामिल रहता है) का बंदोबस्त होगा। शुक्रवार शाम से ही सैलानियों के शिमला पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया था। वहीं दोपहर 1 बजे के बाद ही लिफ्ट स्थित पार्किंग पैक हो गई थी। होटल एंड रैस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि न्यू ईयर के लिए होटलों में एडवांस में बुकिंग शुरू हो गई है। बर्फबारी होने के बाद बुकिंग में और ज्यादा बढ़ोतरी होगी। ऐसे में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें