फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के दर पर 80 किलो चांदी का दान

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व विख्यात प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी मंदिर के मेन गेट में पंजाब राज्य के श्रद्धालु ने 80 किलोग्राम चांदी चढ़ाया है। वर्तमान में इसका बाजार भाव तकरीबन 39 लाख रुपये आंका गया है। पंजाब के इस श्रद्धालु ने मां नयनादेवी में गुप्त दान किया है। मीडिया में भी नाम छपवाने पर श्रद्धालु ने इनकार किया है।
विज्ञापन


श्री नयनादेवी जी में गुप्त नवरात्रों की अष्टमी की धूम रही। नयनादेवी इन दिनों श्रद्धालुओं की आमद से गुलजार है। बाहरी राज्यों के श्रद्धालु भी नयनादेवी पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। वहीं श्रद्धालु द्वारा मंदिर के मेन गेट पर चांदी चढ़ाने के बाद अब मां के द्वार का मुख्य गेट भी पीतल की जगह चांदी का बन गया है।

महादानी का एक और दान

चांदी के इस भव्य मेन गेट पर कारीगरी भी खूब की गई है। इस गेट के सबसे ऊपर भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति बनाई गई है। बीच में भगवान सूर्य देव और मां के शेर विराजमान हैं। वहीं पर नीचे मां के द्वारपाल विराजमान हैं।

बता दें कि इससे पहले भी यह पंजाबी श्रद्धालु मां नयनादेवी के दरबार में एक चांदी का बॉक्स, तीन जोड़ी चांदी चढ़े दरवाजे दान कर चुका है। मंदिर अधिकारी मदन लाल शर्मा ने कहा कि मुख्य द्वार पर लगभग 80 किलो ग्राम चांदी लगा है। गेट कारीगरी का एक अनूठा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु सोना, चांदी, विदेशी करंसी चढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

कला का अद्भुत नमूना

मंदिर में श्रद्धालु द्वारा चढ़ाए गए चांदी से मुख्य गेट का निर्माण हुआ है। कारीगर ने भी इसे बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसमें सबसे ऊपर गणेश जी की मूर्ति उकेरी गई है तो सूर्य, सिंह और द्वारा पाल को अनूठे तरीके से उकेरा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें