सरकार ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर तैनात कई वन अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।
हिमाचल सरकार ने बुधवार को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर तैनात आठ वन अधिकारियों का तबादला कर दिया। स्थानांतरित होने वाले अधिकारियों में राकेश कुमार को डीएफओ चंबा से डीएम रामपुर लगाया है। उनकी जगह संजीव कुमार को डीएफओ चंबा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रमुख सचिव वन आरडी धीमान की ओर से जारी तबादला सूची में डीएफओ रामपुर अमित शर्मा को डीएफओ शिमला ग्रामीण तैनात किया गया है। अशोक कुमार नेगी को डीएफओ रामपुर, इंद्र कुमार को डीएम मनटारुवाला लगाने के आदेश जारी हुए हैं।
वहीं, जगवीर सिंह के डीएम स्वरा से डीएम एफडब्ल्यूडी मंटारूवाला के लिए हुए तबादले के आदेश को निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा एसीएफ सुंदर नगर उवर्शी को एसीएफ नूरपुर और एसीएफ चंबा संजीव सिंह को एसीएफ (वाइल्ड लाइफ) चंबा लगाया गया है।