वहीं, सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सब जगह से दबाव था कि जो लोग बाहर फंसे हैं, वह घर आना चाहते हैं। ऐसे लोगों की पीड़ा समझी जा सकती है। सैकड़ों फोन व्यक्तिगत तौर पर वह सुनते आए हैं।
किसी ने उनके दोनों फोन नंबर भी फेसबुक पर भी डाल दिए। उसमें यह भी लिख लिया कि किसी ने हिमाचल जाना है तो इन नंबरों पर संपर्क करें। ऐसे में पांच मिनट के लिए भी बैठना मुश्किल हो गया। आधे घंटे में फोन नहीं उठाए तो 70 से 90 मिस्ड कॉल आ रही थीं। ऐसे में सचिवालय में कंट्रोल रूम की व्यवस्था की।