फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में शिक्षा की मजबूती को जल्द जारी होगी 750 करोड़ की ग्रांट

Tue, 13 Oct 2020 07:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में शिक्षा की मजबूती को जल्द केंद्र सरकार की ओर से 750 करोड़ की ग्रांट जारी होगी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत किस्तों में यह ग्रांट जारी होगी। मंगलवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में इसको लेकर सकारात्मक संकेत दिए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय अधिकारियों ने प्रदेश को बीते दिनों जारी हुए 58 करोड़ की ग्रांट को खर्च करने की प्रक्रिया को लेकर भी जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


प्रदेश के शिक्षा सचिव राजीव शर्मा और समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश को हर साल केंद्र सरकार की ओर से ग्रांट जारी की जाती है। बीते दिनों 64 करोड़ और 58 करोड़ की ग्रांट प्रदेश को जारी हो चुकी है।

अब शेष 750 करोड़ की ग्रांट प्रदेश को जारी होनी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल की ओर से अभी तक खर्च की गई ग्रांट की प्रक्रिया से केंद्रीय अधिकारी संतुष्ट है। ऐसे में जल्द केंद्र की ओर से शेष ग्रांट को भी किस्तों में जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि बीते दिनों जारी हुई ग्रांट से ही स्कूलों में थर्मल स्कैनर और सैनिटाइजर की बंदोबस्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें