फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल को मिले 74 लैब सहायक

Fri, 14 Nov 2014 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में खून, पेशाब सहित अन्य की जांच के लिए 74 सहायकों की तैनाती जारी कर दी गई। वीरवार को यह नियुक्ति रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के माध्यम से दी गई।
विज्ञापन


इस सिलसिले में प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय के निदेशक डा. आरके शर्मा की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया।

सूबे में लंबे समय से सरकारी अस्पतालों के लैबों में लैब सहायकों के पद खाली पड़े हुए थे, जिसके कारण मरीजों के खून, पेशाब आदि की जांच नहीं हो पाती थी।

इन पदों को भरने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। स्वास्थ्य निदेशालय ने उक्त पदों पर अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड की ओर चयन कराया गया था।

बोर्ड के चयन करने के बाद उन्हें वीरवार को तैनाती करने के लिए आदेश जारी किया गया। निदेशक डा. आरके शर्मा ने बताया हर साल तीन फीसदी इन्हें वेतन बढ़ोतरी दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें