फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE Result: 7,294 ने पास की डीएलएड प्रवेश परीक्षा, एसओएस 12वीं कक्षा का रिजल्ट भी घोषित

Fri, 15 Jul 2022 08:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि डीएलएड (सीईटी)-2022 सत्र 2022-2024 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा के लिए कुल 20,381 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 18,730 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी थी। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दो वर्षीय डिप्लोमा डीएलएड-2022-24 के लिए ली गई प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। करीब 2,450 सीटों को भरने के लिए ली गई इस प्रवेश परीक्षा में 7,294 अभ्यर्थियों को बोर्ड ने उत्तीर्ण घोषित किया है, जबकि प्रवेश परीक्षा 18,730 अभ्यर्थियों ने दी थी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि डीएलएड (सीईटी)-2022 सत्र 2022-2024 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा के लिए कुल 20,381 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 18,730 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी थी। इनमें से 7,294 अभ्यर्थी परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। उन्होंने कहा कि अस्थाई उत्तर कुंजी में दर्ज उत्तरों के संबंध में परीक्षार्थियों से प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने बाद अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार कर घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स कैटेगिरी में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की 26 और 27 जुलाई को काउंसलिंग बोर्ड कार्यालय धर्मशाला में प्रात: 10 बजे होगी। 

विज्ञापन


7,156 अभ्यर्थियों ने पास की जमा दो की एसओएस परीक्षा
 प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च- अप्रैल 2022 में करवाई राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की जमा दो कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 12,526 अभ्यर्थी बैठे थे, जिसमें से 7,156 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। 4,359 अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम री-अपीयर रहा है।  स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि परीक्षा परीक्षा परिणाम 57.13 फीसदी रहा। उन्होंने बताया कि जो परीक्षार्थी पुनर्मूल्यांकन-पुनर्निरीक्षण के लिए  आवेदन करना चाहते हैं, वे अपने अध्ययन केंद्र के माध्यम से केवल ऑनलाइन माध्यम से 30 जुलाई तक पुनर्मूल्यांकन शुल्क  500 रुपये तथा पुनर्निरीक्षण शुल्क 400 रुपये प्रति विषय की दर से आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें