फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर जाम, ऊपरी शिमला कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। सीजन की पहली बर्फबारी से राजधानी शिमला में यातायात व्यवस्था ठप हो गई है। मंगलवार शाम छह बजे के बाद शहर के सर्कुलर रोड पर यातायात थम गया। बसों के अलावा छोटी गाड़ियां भी जहां थी वहीं, फंस गई।
सड़कें बंद होने के कारण ऊपरी शिमला से संपर्क कट गया है। शाम चार बजे से पहले इन इलाकों के लिए जो भी बसें रवाना हुई थी, अब ये उपरी इलाकों में ही फंस गई हैं। इनमें से कई बसें आधे रास्ते में ही फंसी हुई हैं। एचआरटीसी प्रबंधन ने सभी चालकों को हिदायत जारी कर दी है कि जो जहां है, वहीं रहें। सड़क बहाल होने पर ही ये बसें लौट पाएंगी। कुफरी, फागू समेत कई इलाकों में गाड़ियां स्किड होने की भी सूचना मिली है। कुफरी में कुछ जगहों पर जेसीबी से बर्फ हटाकर यातायात बहाल करने का काम शुरू हुआ लेकिन बर्फबारी तेज होने के बाद यहां भी यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। बर्फबारी का मजा लेने कुफरी, नारकंडा पहुंचे सैलानी भी वहीं फंस गए हैं।
विज्ञापन

बर्फबारी के चलते आईएसबीटी से ओल्ड बस स्टैंड के बीच भी नियमित बस सेवा न चलने के कारण यात्रियों विशेषकर सैलानियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, रात आठ बजे के बाद सर्कुलर रोड पर यातायात सुचारू कर दिया गया है। कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर और देहा में हिमपात के कारण ठियोग, कोटखाई, रामपुर, रोहड़ू और चौपाल का शिमला से संपर्क कट गया है।
विज्ञापन

---
पैदल पहुंचना पड़ा घर
शहर में बर्फबारी के चलते शाम पांच बजे के बाद ही गाड़ियों की रफ्तार थम गई। जो लोग गाड़ियां लेकर निकले भी, उन्हें भी आधे रास्ते में ही गाड़ियां खड़ी करनी पड़ी। होटल होलीडे होम, हिमलैंड समेत कई इलाकों में गाड़ियां स्किड होने से बीच सड़क में ही फंस गई। बाद में इन्हें धक्का देकर सड़क किनारे लगाना पड़ा। हालांकि, बसें छह बजे तक नियमित रूप से चलती रहीं। इसके बाद ओल्ड बसस्टैंड से संजौली के लिए बहुत कम बसें चली। यातायात ठप होने से लोगों को पैदल ही घर जाना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें