अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पहली बर्फबारी ने बिजली बोर्ड की पोल खोल दी है। ढली सब स्टेशन के जीओ स्विच ब्लास्ट होने से करीब 15 ट्रांसफार्मर ठप हो गए। इससे आधा शहर अंधेरे में डूब गया है। भराड़ी, पीएनटी, दुधली, भौंट, कुफटाधार, डुम्मी, रज्ञान क्षेत्रों में अंधेरा छा गया है। बत्ती गुल होने से लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। स्विच ब्लास्ट होने से क्षेत्र के करीब 15 ट्रांसफार्मर ठप पड़ गए।
ढली सब स्टेशन के सहायक अभियंता ने बताया कि जीओ स्विच में पोस्ट ब्लास्ट हो गया। इससे 15 ट्रांसफार्मरों से विद्युत आपूर्ति बंद हो गई।