शिमला। विधानसभा निर्वाचन 2017 की मतगणना के लिए कसुम्पटी विधानसभा निर्वाचन का प्रथम मतगणना पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को बचत भवन में आयोजित किया गया। इसमें रिटर्निंग अधिकारी ज्योति राणा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को मतगणना के संबंध में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र में 14 मतगणना टेबल लगाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियाें और कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया आरंभ करने, ईवीएम खोलने तथा मतगणना पूर्ण करनेे तक की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जागरूक किया। उन्होंने मतगणना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि इस पूर्वाभ्यास कार्यशाला में काउंटिंग सुपरवाइजर, कांउटिंग असिस्टेंट, माइक्रो ऑब्जरवर सहित कर्मचारियों सहित करीब सौ अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।