फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैहब कर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर में सफाई व्यवस्था एक बार फिर ठप हो सकती है। तनख्वाह न मिलने से नाराज सैहब सोसायटी के कर्मचारियों ने फिर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें हर बार समय पर तनख्वाह नहीं दी जा रही।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन ने कर्मचारियों से वायदा किया था कि हर माह सात तारीख को तनख्वाह जारी की जाएगी लेकिन इस बार भी कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं दी गई है। शहर में पहले ही सफाई व्यवस्था को लेकर निगम प्रशासन पर सवाल उठते रहे हैं। शहर के कई वार्ड ऐसे हैं, जहां आज भी नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। शहर के कोर एरिया में आने वाले मालरोड, लोअर बाजार और रिज मैदान से भी समय पर कूड़ा नहीं उठ रहा है। ऐसे में यदि कर्मचारी फिर से हड़ताल कर देते हैं तो वार्डों में भी सफाई व्यवस्था और बदतर हो जाएगी। सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष जसवंत सिंह का कहना है कि प्रशासन उन्हें समय पर तनख्वाह नहीं दे रहा है। इसके बारे में पहले भी कई बार बैठकें हो चुकी हैं। अध्यक्ष का कहना है कि यदि सोमवार को भी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे। सैहब सोसायटी के तहत इस समय कुल 503 डोर टू डोर गारबेज कलेक्टर काम कर रहे हैं। वहीं, चालकों और सुपरवाइजरों समेत इनकी संख्या 800 से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें