फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर भाषण देकर गरिमा बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से गेयटी थियेटर में जिला स्तरीय राजभाषा हिंदी प्रतियोगिता करवाई गई। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 12 स्कूलों के 72 छात्र-छात्राएं शामिल थे। नवीं से बारहवीं कक्षा के इन छात्र एवं छात्राओं ने भाषण, प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागली की ज्योतिका ठाकुर प्रथम रही। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढली से गौरव दूसरे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रझाणा की मानसी जोशी ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धामी की मिताली एवं दिव्या प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागली की ज्योतिका व मुस्कान दूसरे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी के गगन और आशीष तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धामी की गरिमा पहले, इसी स्कूल की छात्रा प्रीति दूसरे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़ बाजार की आशा तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। जिला भाषा अधिकारी त्रिलोक सूर्यवंशी ने कहा कि हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। तेरह सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस मौके पर भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त निदेशक राकेश कोरला ने कहा कि अन्य भाषाओं के ज्ञान के अलावा हिंदी भाषा के ज्ञान की जानकारी रखना छात्रों के लिए जरूरी है। प्रथम तीन विजेताओं को राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शिमला में हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को होगी। इसमें राज्यपाल आचार्य देवव्रत विजेताओं को पुरस्कार बांटेंगे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें