फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम् नास्टिक में शैव्या ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
राजधानी के ऑकलैंड हाउस स्कूल गर्ल्स के माध्यमिक वर्ग ने वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन किया। ऑकलैंड स्कूल की सेवानिवृत्त अध्यापिका कुसुम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मार्चपास्ट से प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

मार्चपास्ट के बाद स्कूली छात्राओं ने लेजियम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान योगा को खेल कूद का मुख्य हिस्सा बताया। साथ ही छात्राओं ने कराटे का प्रदर्शन कर आत्म रक्षा के तरीके बताए। रंगारंग कार्यक्रम भी किया गया। स्कूल प्रबंधन ने छात्राओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया। मार्चपास्ट प्रतियोगिता पर फ्रेंच और मैथ्यू सदन ने बाजी मारी। जिमभनास्ट स्पर्धा में शैव्या गुलेरिया ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कराटे में अनीशा सिंग्टा प्रथम, अराध्या सेठी द्वितीय और शरण्या सूद ने तृतीय स्थान हासिल किया। उधर स्पोर्ट्स शील्ड पर लैफराय सदन विजेता बना। मुख्यातिथि कुसुम ठाकुर ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की। कहा कि खेलों में भी भाग लेना चाहिए। विद्यालय की निदेशक सुनीता जॉन ने मुख्यातिथि और ऑकलैंड हाउस स्कूल फार ब्वाय के प्रधानाचार्य माइकल जॉन का कार्यक्रम में आने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन समय-समय पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करता रहता है। इससे स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के साथ साथ आत्मनिर्भर बनने का अनुभव मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें