फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन हिमाचल में रहेंगे श्रीश्री रवि शंकर : हितेश

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर हिमाचल आ रहे धर्मगुरु श्रीश्री रवि शंकर चार दिन तक यहां रहेंगे। शनिवार को धर्मशाला में आर्ट ऑफ लिविंग के 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के संयोजक हितेश शर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा कि श्रीश्री रवि शंकर के संदेश को 150 देशों में लाइव देखा और सुना जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, आर्ट ऑफ लिविंग के डी-एडिक्शन के लिए चलाए गए अभियान के तहत नशे से दूर हुए आधा दर्जन युवा अपने अनुभव कार्यक्रम में साझा करेंगे। धर्मशाला में साढ़े पांच बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में आठ से 80 साल तक के सभी वर्गों के लोग भाग सकते हैं। इसके लिए निशुल्क एंट्री रखी गई है। आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए मुफ्त एंट्री पास जारी करेगा। इसके लिए आर्ट ऑफ लिविंग विशेष अभियान भी छेड़ेगा। वहीं लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए धर्मशाला के आसपास करीब 100 योग शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। वहीं, आगे भी ये जारी रहेंगे। आर्ट ऑफ लिविंग ने चंबा में गुरुकुल खोला है। इसमें करीब 26 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रीश्री रवि शंकर 19 जून को धर्मशाला आएंगे, जबकि 20 जून को हमीरपुर रवाना होंगे, 21 जून को सुजानपुर में कार्यक्रम के बाद सायं वे धर्मशाला आएंगे। 22 जून को वे वापसी करेंगे। इस मौके पर मीडिया को-ऑर्डिनेटर जीएल वर्मा, सतीश शर्मा और आर्ट ऑफ लिविंग की टीचर फेकल्टी कुसुम शर्मा आदि मैजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें