कांगड़ा। अनुबंध शिक्षक संघ (पीटीए) की जिला स्तरीय बैठक राजेश भाटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष बोबिल ठाकुर और सचिव राकेश ठाकुर मौजूद रहे। इसमें अनुबंध शिक्षकों के नियमितीकरण पर चर्चा की गई। पीटीए शिक्षकों ने संघ के नए अध्यक्ष बोबिल ठाकुर का समर्थन करने की बात कही। बैठक के बाद पीटीए शिक्षक परिवहन मंत्री जीएस बाली से मिले और समस्याएं बताईं। प्रदेशाध्यक्ष ने बाली से पीटीए शिक्षकों के नियमितीकरण की मांग उठाई। बाली ने पीटीए शिक्षकों की समस्याएं सुनने के पश्चात यह मसला मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से उठाने का आश्वासन दिया। बैठक में जिला शिमला अध्यक्ष नवीन मेहता, विरेंद्र खाची, सैन चौहान, यशवंत ठाकुर, दिनेश पटियाल, संजीव शर्मा, पवन लखनपाल, संजीव कौशल, विमल ठाकुर, अमित धीमान, राजीव आदि मौजूद रहे।