फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कालाअंब से चंबा भेजी थीं 700 पेटियां शराब, ट्रक से हुईं डाइवर्ट, कोटखाई में भी मिली खेप

Wed, 07 Jun 2023 09:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

 नाहन के समीप ट्रक से शराब की खेप बरामदगी मामले में राज्यकर एवं आबकारी विभाग को अहम सुराग हाथ लगे हैं। राज्यकर एवं आबकारी विभाग ने फैक्टरी में लंबी पड़ताल के बाद पाया कि एक ट्रक में 700 पेटियां शराब जिला चंबा के लिए भेजी थीं। 
विज्ञापन
शराब(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय नाहन के समीप ट्रक से शराब की खेप बरामदगी मामले में राज्यकर एवं आबकारी विभाग को अहम सुराग हाथ लगे हैं। राज्यकर एवं आबकारी विभाग ने फैक्टरी में लंबी पड़ताल के बाद पाया कि एक ट्रक में 700 पेटियां शराब जिला चंबा के लिए भेजी थीं। विभाग के उप आयुक्त हिमांशु पंवार की अगुवाई में टीम ने बीते मंगलवार देर रात तक दबिश देकर शराब फैक्टरी का रिकॉर्ड खंगाला। इस दौरान टीम ने सीसीटीवी फुटेज, शराब के स्टॉक और अन्य दस्तावेजों की जांच की। पाया कि सोमवार रात को शराब लोड होने के बाद ट्रक फैक्टरी से बाहर निकला। यही देसी शराब अन्य ट्रकों से भी बरामद की गई। इस मामले में जांच की जा रही है कि फैक्टरी से शराब का ट्रक निकलने के बाद किसके इशारे पर इसे दूसरे ट्रक में लोड किया गया। कहां इस शराब को ले जाना था। जबकि, परमिट चंबा के डल इंटरप्राइजेज का कटा था। बुधवार शाम तक इस परमिट की समयावधि खत्म हो गई लेकिन शराब नहीं पहुंची।

विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए सिरमौर के राज्यकर विभाग व पुलिस ने दूसरे जिलों में भी अपने-अपने विभागों के अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद मंगलवार शाम एक अलग नंबर के ट्रक से इसी फैक्टरी की शराब जिला शिमला के कोटखाई में मिली, जिसमें 180 पेटियां शराब लदी पाई गईं। जबकि, जिस ट्रक नंबर में शराब लोड हुई थी वह ट्रक कोटखाई के समीप खाली मिला। जबकि, नाहन के समीप हादसे का शिकार हुए ट्रक में 170 से ज्यादा पेटियां बरामद की गईं थीं। इसके बावजूद भी 700 पेटियां पूरी नहीं हो रही। आशंका है कि अन्य ट्रकों में भी इसे लोड किया गया है। इसमें किसकी मिलीभगत है, जांच के बाद ही मामले का पटाक्षेप होगा। राज्यकर एवं आबकारी विभाग सिरमौर के उप आयुक्त हिमांशु पंवार ने बताया कि फैक्टरी से शराब परमिट और टैक्स सहित पूरे दस्तावेज के साथ ट्रक में 700 पेटियां चंबा के लिए भेजी गईं थीं। शराब के दूसरे ट्रकों में तबदील (डाइवर्ट) होने की जांच की जा रही है। डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी शाह ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें