फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी से 70 फीसदी मशीनरी चमियाना हुईं शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द आईजीएमसी आने जाने से मिलेगी राहत
विज्ञापन


मशीन शिफ्टिंग में आ रहा 40 हजार से 2.5 लाख तक खर्च

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला से कार्डियोलॉजी और सीटीवीएस विभाग की मशीनरी को अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना स्थानांतरित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अब तक करीब 70 फीसदी मशीनरी शिफ्ट की जा चुकी है। आने वाले दिनों में दोनों विभागों को पूरी तरह से यहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इससे मरीजों को बार-बार आईजीएमसी आने जाने से राहत मिलेगी। चमियाना अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि मशीनरी की सुरक्षित और तकनीकी रूप से सही शिफ्टिंग के लिए विशेषज्ञ कंपनियों को जिम्मेदारी सौंपी है। मशीन की जटिलता और आकार के हिसाब से शिफ्टिंग का शुल्क तय किया है। कंपनियां 40 हजार से लेकर 2.5 लाख रुपये तक प्रति मशीनरी शुल्क ले रही हैं। इको मशीन की शिफ्टिंग पर करीब 1.70 लाख रुपये खर्च आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. शर्मा ने कहा कि यह काम चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है ताकि मरीजों की सेवाओं में किसी तरह की बाधा न आए। मशीनरी के साथ अन्य सहायक उपकरण और ई-मॉनिटरिंग यूनिट भी चमियाना पहुंच रहे हैं। जैसे ही पूरा सामान ट्रांसफर हो जाएगा, अस्पताल में पूरी ओपीडी और आईपीडी सेवाएं भी शुरू कर दी जाएंगी। कार्डियक एनेस्थीसिया विभाग भी चमियाना अस्पताल में शुरू हो गया है। इस विभाग को एनेस्थीसिया मॉनीटरिंग सिस्टम से लैस किया है, जिससे हृदय रोग से जुड़ी सर्जरी और प्रक्रियाओं को सुरक्षित तथा प्रभावी बनाया जा सकेगा। इससे गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि चमियाना में विभागों और उपकरणों के पूरी तरह से स्थापित होने के बाद मरीजों को एक ही छत के नीचे आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं मिल पाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें