फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lahul: लाहौल में बर्फ से निपटने के लिए बीआरओ ने कसी कमर, 34 मशीनें और 250 कामगार तैनात

Thu, 01 Feb 2024 06:12 PM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/उदयपुर(लाहौल- स्पीति)

सार

 बीआरओ की 70 और 94 आरसीसी ने बर्फबारी से निपटने के लिए 34 मशीनों समेत 240 कामगारों की फौज तैयार की है। 
विज्ञापन
बर्फ से लकदक लाहौल घाटी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा क्षेत्र सरचू और संसारीनाला तक सड़क की देखरेख करने वाले सीमा सड़क संगठन ने बर्फ हटाने के लिए कमर कस ली है। बीआरओ की 70 और 94 आरसीसी ने बर्फबारी से निपटने के लिए 34 मशीनों समेत 240 कामगारों की फौज तैयार की है। सीमा सड़क संगठन 70 आरसीसी के पास मनाली से रोहतांग टॉप और लाहौल के तांदी से लेकर हिमाचल सीमा सरचू तक का हिस्सा है। 70 आरसीसी तांदी से दारचा तक सड़क से बर्फ हटाने के अभियान में जुटा है। फरवरी अंत या मार्च के पहले हफ्ते परिस्थितियां अनुकूल होने पर जवान मनाली से रोहतांग दर्रा और दारचा से सरचू की ओर बर्फ हटाओ अभियान में जुटेगा। बर्फ हटाने के लिए 70 आरसीसी के तीन जेसीबी, तीन व्हील लोडर, एक ट्रैक्टर, चार स्नो कटर, दो स्नो प्लग और छह पोकलेन के साथ 100 जवान मोर्चा संभालने को तैनात हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

उदयपुर में तैनात सीमा सड़क संगठन 94 आरसीसी के पास कारगा सेक्शन में दो, सिस्सू में चार, उदयपुर में दो, तिंदी में दो, श्योर में दो और किलाड़ में तीन मशीनें हैं। साथ ही 140 कामगार बर्फ हटाने के लिए मोर्चा संभालेंगे। आरसीसी के अधीन अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल से लेकर जम्मू मार्ग की ओर और हिमाचल सीमा संसारीनाला तक की सड़क है। अटल टनल रोहतांग के नाॅर्थ पोर्टल से आगे लाहौल छोर से रोहतांग टॉप तक, वहीं ग्रांफू- काजा सड़क पर बातल और छोटा दड़ा के बीच शिगरी ग्लेशियर तक सड़क 94 आरसीसी के अधीन है। इन दिनों संगठन का सड़क बहाली का लक्ष्य अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल से लेकर संसारीनाला तक है।मार्च के पहले सप्ताह में परिस्थितियां अनुकूल रहने पर टीम लाहौल छोर से रोहतांग दर्रा और ग्रांफू-काजा सड़क पर शिगरी ग्लेशियर की ओर कूच करेगी। उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने बताया कि अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल से संसारीनाला तक सड़क पूरी सर्दी बहाल रखा जाएगी। मौसम खुलते ही सीमा सड़क संगठन बर्फ हटाओ अभियान में जोरों से जुट जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें