फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्स से 7 लाख की धोखाधड़ी, पति पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में एक महिला से ठगी के मामले में उसके पति के खिलाफ ही धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। महिला से करीब सात लाख रुपये की ठगी हुई है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित आईजीएमसी में बतौर स्टाफ नर्स सेवाएं दे रही है और नालागढ़ की रहने वाली है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसने बैंकों से ऋण लिया था।
इस बीच उसके पति ने उसकी सहमति के बिना एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक से करीब 7 लाख रुपये निकाल लिए। आरोप है कि फर्जी हस्ताक्षर कर बैंकों से पैसों की निकासी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद पुलिस ने बैंक से रिकॉर्ड मांगा है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें