मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये और अन्य सभी वर्गों को 800 रुपये आवेदन फीस देनी होगी। बैंक अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा अक्तूबर और नवंबर में आयोजित की जा सकती है। अक्तूबर या नवंबर 2023 में भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। 18 से 45 वर्ष की आयु वाले आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
अभ्यर्थी के पास सेकेंड डिवीजन में ग्रेजुएट डिग्री होना अनिवार्य रहेगा। यदि अभ्यर्थी के पास बैंकिंग क्षेत्र में काम करने का तीन साल का अनुभव है तो ग्रेजुएट के लिए अंकों की शर्त नहीं रहेगी, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
सामान्य वर्ग के 25, ईडब्ल्यूएस के पांच, एससी के दस, ओबीसी के छह, एसटी के चार, पूर्व सैनिक सामान्य वर्ग के आठ, पूर्व सैनिक एससी का एक, स्वतंत्रता सैनानी वार्ड सामान्य वर्ग का एक पद और दिव्यांग श्रेणी के तीन पद भरे जाएंगे।