रामपुर खंड के ये स्कूल होंगे मर्ज
रामपुर खंड के परांदली को जीसीपीएस करेरी में, मंढोग को जीसीपीएस नरैण में, तलाई को जीपीएस कुमसु एक में, जीपीएस जगुणी को कराली स्कूल में, शैली बमोद को जीपीएस पलजारा में, रनसार जांगला के जीपीएस रनोल को जीपीएस कोयला में, रोहड़ू खंड के कटसारी को मुनछारा में, कपड़ीधार को डुंगासा में, बारटू को जारा में, जीसीपीएस खगटेरी को जीपीएस काकोई में और कंदरोड़ा जीपीएसको काकोई में मर्ज किया है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा महेंद्र चंद्र पिरटा ने कहा कि निदेशालय की ओर प्राथमिक स्कूलों में मर्जर आदेश जारी किए हैं, इसके अनुरूप स्कूलों से विद्यार्थियों को नजदीकी स्कूलों में प्रवेश दिलवाया जाएगा।
तलारा स्कूल शहधार में होगा मर्ज सराहन खंड के तलारा को जीसीएपीए शहधार में, निनवी चालांदी को जीपीएस गानवी में, डुगीसेरी को जीसीपीएस क्याओ में मज्र किया है। जीपीएस लाजूनको चांगो स्कूल में, सुन्नी के जीपीएस ढमोग का जीसीपीएस धरोगड़ा में खोब को डोमेहर में, भराड़ु को पलगेड़ में, रियोग को जीसीपीएस बनूणा में, पन्याली को जीपीएस नेहरा में ,कंडोला को जीसीपीएस जुणी में, मड़कछा को जीसीपीएस चाबा में, कुफटा को जसीपीएस कीट में और जीपीएस ढाली को जीएस पराला में मर्ज किया है।