फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक ने बाइक सवार समेत राहगीरों को कुचला, पांच घायल

Fri, 03 Aug 2018 12:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीएस से कंगनाधार जाने वाले संपर्क मार्ग पर वीरवार दोपहर एक कार चालक ने बाइक सवार और सड़क पर जा रहे दो राहगीरों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर एक दुकान में टक्कर लगने के बाद रुक गई। इस घटना में कार चालक समेत कार में सवार और चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। घटना वीरवार दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बिहार का रहने वाला भुवनेशवर (40) शिमला में कारपेंटर का काम करता है। वीरवार को वह आल्टो कार में अपने एक साथी उपेंद्र कुमार (34) के साथ बीसीएस से कंगनाधार की ओर जा रहा था। इस बीच भुवनेश्वर गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही बाइक और दो राहगीरों को टक्कर मार दी।

इस टक्कर में चालक समेत अन्य पांच लोग घायल हो गए। इसमें न्यू शिमला निवासी देवेंद्र शर्मा (29), हरिनंद शर्मा (61) व रामबाजार के अमित शर्मा (42) और एक नेपाल मूल का व्यक्ति जख्मी हो गया। इन चारों घायलों को आईजीएमसी में डॉक्टरों की निगरानी में एक्सरे करवाकर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर मारने के बाद चालक मौके पर से फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस को सूचना देने के बाद चालक को पकड़कर उपचार के लिए डीडीयू अस्पताल लाया गया। चालक के साथी उपेंद्र कुमार के चेहरे पर भी गंभीर चोटें आई हैं।

चालक को हल्की चोटें लगी हैं। बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में था। पुलिस चालक का मेडिकल करवा रही। पुलिस का कहना है कि चालक की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें