फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहली के पास कार खाई में गिरी, कारोबारी की मौत

Fri, 03 Aug 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
अक्षय - फोटो : File Photo
विज्ञापन

छोटा शिमला थाना के तहत मैहली के पास गाड़ी के गहरी में गिरने से एक कारोबारी की मौत हो गई। कार में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। इसमें एक रोहड़ू का और दूसरा ढली का रहने वाला था। दोनों आपसे में गहरे दोस्त थे। छोटा शिमला पुलिस थाना के तहत मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है। हादसा रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हुआ।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक गाड़ी (पीबी-18-0001) मैहली से पंथाघाटी की तरफ जा रही थी। इसी बीच छाचडू़ नाले के पास यह गाड़ी सड़क पर लगे पैराफिट से टकरा गई। गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब पांच सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में रोहड़ू निवासी अक्षय (35) पुत्र कृष्ण चंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहुल (32) पुत्र उमेश निवासी ढली को हादसे में गंभीर चोटें आईं हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को गहरी खाई से निकाला और उपचार के लिए आईजीएमसी ले गए। इसके बाद राहुल का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि अक्षय पेशे से कारोबारी था और कारोबार के सिलसिले में ही देर रात को मैहली से पंथाघाटी की ओर जा रहा था। इसी बीच छाचडू नाले के पास हादसा होने के कारण अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें