फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह पर सीएससीए, प्रबंधन में विवाद, राज्यपाल को लिखा शिकायत पत्र

Mon, 25 Jun 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

दंत चिकित्सा महाविद्यालय और केंद्रीय महाविद्यालय छात्र संघ (सीएससीए) के बीच वार्षिक समारोह को लेकर ठन गई है। डेंटल कॉलेज की सीएससीए का आरोप है कि कॉलेज के दो विभागाध्यक्ष और एक उच्च अधिकारी वार्षिक कार्यक्रम को नहीं करवाना चाह रहे।

विज्ञापन


अध्यक्ष स्नेहिल की ओर से इस बारे में राज्यपाल आचार्य देवव्रत कोे भी मामले के बारे में शिकायत पत्र लिखा है। आरोप हैं कि डराने-धमकाने के अलावा वार्षिक परीक्षा में फेल करने की धमकी उन्हें दी जा रही है। धमकी दी जा रही है कि अगर छात्र तैयारियां बंद नहीं करते तो वार्षिक परीक्षा में फेल कर दिए जाएंगे।

चार जुलाई को सीएससीए को वार्षिक समारोह को करवाने की तिथि मिली है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार को आमंत्रित किया है। अध्यक्ष स्नेहिल का कहना है कि समारोह की तैयारियों में करीब दो लाख से अधिक का खर्च छात्र फंड से खर्च कर दिया है। सीएससीए के उपाध्यक्ष विनीत कौल और महासचिव अंशु यादव का कहना है कि प्रबंधन का रवैया ऐसा ही रहा तो हड़ताल कर देंगे।
विज्ञापन

 
कॉलेज में पंद्रह जुलाई से परीक्षाएं हैं। छात्रों को परीक्षा की तैयारियां करने की सलाह दी। समारोह में इंटर्न बैच के छात्र रुचि दिखा रहे है। छात्रों को किसी तरह की धमकी दी जा रही है तो वे इसका सबूत दें। - डॉ. आशु गुप्ता, उप प्रधानाचार्य, डेंटल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें