फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाडेल में बनेगी दो मंजिला पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। अनाडेल वार्ड में पार्किंग की समस्या का समाधान करने के लिए नगर निगम ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। अनाडेल वार्ड में कंधारी निवास में पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। पार्किंग में करीब 20 गाड़ियां पार्क हो सकेंगी।
सड़क किनारे रिटेनिंग वॉल लगा कर पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम की मेयर ने स्पॉट विजिट कर निगम की भवन एवं मार्ग शाखा को जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के आदेश दिए हैं। पार्किंग निर्माण के लिए नगर निगम ठेकेदार को पहले ही काम अवार्ड कर चुका है लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया था। नगर निगम ने ठेकेदार को तुरंत काम शुरू करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
- पार्किंग की किल्लत से मिलेगी निजात : कुसुम
अनाडेल वार्ड में लोगों को पार्किंग की किल्लत से निजात दिलाने के लिए कंधारी निवास के पास नई पार्किंग विकसित की जा रही है। काम पहले ही अवार्ड किया जा चुका है। संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द काम शुरू करने आदेश दिए गए हैं।
- कुसुम सदरेट, मेयर, नगर निगम शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें