फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालरोड के शौचालय बंद, जनता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर में पानी न होने के कारण शनिवार को नगर निगम के मालरोड स्थित शौचालय बंद करने पड़े। शौचालय बंद होने के कारण स्थानीय लोगों के अलावा वीक एंड पर शिमला घूमने पहुंचे सैलानियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सैलानियों को रेस्टोरेंट के शौचालय प्रयोग करने पड़े।
नगर निगम ने शनिवार को सेंट्रल जोन में पानी की सप्लाई नहीं दी। पानी न आने के कारण जहां सेंट्रल जोन में रहने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी, वहीं पानी की किल्लत के चलते शौचालय तक बंद करने की नौबत आ गई। मिडल बाजार के एमसी कांप्लेक्स में नगर निगम शौचालय में पानी न होने के कारण यहां तैनात कर्मी लोगों को शौचालय के बाहर से ही वापस लौटाता रहा। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। शौचालय में तैनात सफाई कर्मी बबलू ने बताया कि पानी पूरी तरह खत्म है। टैंकर के पानी के लिए पाइप बिछा रखी है लेकिन टैंकर ही नहीं पहुंचा है। सफाई करने के लिए पानी नहीं है, इसलिए लोगों को रोक रहे हैं। पानी की किल्लत के कारण शनिवार को मालरोड के सभी शौचालयों की कमोवेश ऐसी ही हालत थी।
विज्ञापन


लोकल बस स्टैंड शौचालय में 6 दिन से पानी नहीं
सर्कुलर रोड पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के पास स्थित लोकल बस स्टैंड के शौचालयों में बीते छह दिन से पानी नहीं है। शौचालयों के ऊपर पानी की टंकी तो लगाई गई है, लेकिन टंकी सूखी पड़ी है। सीवरेज लाइन बंद होने के कारण गंदगी खुले में बह रही है। बस स्टैंड में शौचालय की बदहाल स्थिति के कारण रोजाना सैकड़ों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


पानी की किल्लत से बंद नहीं होंगे टायलेट : डिप्टी मेयर
शहर में पानी की किल्लत से टायलेट बंद नहीं होंगे। संबंधित अधिकारियों को इसे लेकर सख्त निर्देश जारी किए जाएंगे। शौचालयों की टंकियों तक पानी पहुंचाने के लिए निगम ने मोटर वाली पानी की गाड़ी की व्यवस्था की है। सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी शौचालयों की टंकियों में हर समय पानी उपलब्ध रहे।
- राकेश कुमार शर्मा
डिप्टी मेयर, एमसी शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें