फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, उपचार के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

Fri, 21 Dec 2018 09:49 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लठियाणी (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल बंगाणा के पनसाई में सर्पदंश से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान ज्ञान चंद निवासी पनसाई के रूप में हुई है। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पनसाई के ज्ञान चंद बीते दिनों घर में काम कर रहे थे। उन्हें काम करते हुए सांप ने डस लिया। इसके चलते ज्ञान चंद को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया था। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था।

वीरवार रात ज्ञानचंद की तबीयत अचानक इलाज के दौरान खराब हो गई। इस कारण उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें