फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिले में 57 हजार बच्चों को पिलाई पोलियो दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिले में 21 दिसंबर को बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसको लेकर डीसी अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को जिला टीकाकरण टास्क फोर्स की बैठक हुई। डीसी ने बताया कि जिले में 57,010 बच्चों को 743 बूथों पर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन


अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को दो बूंदें ओरल पोलियो वैक्सीन पिलाने का लक्ष्य रखा है। यह अभियान तीन से चार दिनों तक चलेगा। 21 दिसंबर रविवार को बूथ दिवस जहां टीकाकरण केंद्रों बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। वहीं 22 से 24 दिसंबर मॉप अप राउंड होगा। इसमें स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को टीका लगाएंगे। जिला शिमला के प्रवेशद्वार पर एक बूथ स्थापित किया जाएगा। यहां पर बसों और अन्य वाहनों से गुजरने वाले छोटे बच्चों को पोलियो की ड्रॉप पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशवंत रांटा, डॉ. विनीत लखनपाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें