फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डाबरी स्कूल के समारोह में मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय उच्च पाठशाला डाबरी में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक, खेलकूद और सह-पाठयक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्रों और छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समां बांधा जिन्हें उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने सराहा। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त एसबीआई अधिकारी रेवा दास ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में कैलाश ठाकुर, रमेश वर्मा, बीडीसी सदस्य अनु शर्मा, अनिल शर्मा और कपिल शर्मा ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से की गई। प्रधानाचार्य महावीर कैथला ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों पर आधारित रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि रेवा दास ने विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें