फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के सिरमौर में 5500 को लगेगा कोविड-19 का टीका

Tue, 22 Dec 2020 06:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
डीसी सिरमौर ने बैठक की अध्यक्षता की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोगों के लिए कोरोना को लेकर अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में जल्द ही कोविड-19 से बचाव के लिए टीके लगने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए जिला स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। नाहन में पहले चरण में लगभग 5500 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को टीके लगेंगे। कोविड-19 का टीका दो बार लगेगा। इसके लिए जिले में करीब 134 केंद्र चिन्हित किए गए हैं। कोविड का टीका प्राथमिक या उच्च स्वास्थ्य केंद्र में लगाया जाएगा। टीकाकरण अभियान के लिए जिला स्तर पर टास्क फोर्स समिति बनाई गई है। मंगलवार को समिति की बैठक उपायुक्त डॉ. आरके परूथी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें टीकाकरण अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।    

विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए जिला के 44 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 6 सिविल अस्पताल और 79 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों को चिन्हित किया गया है। इस कार्य के लिए सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का डाटा डिजिटाइज कर लिया गया है। टीका लगने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ता को एसएमएस के माध्यम से तिथि, समय और स्थान के बारे में सूचित किया जाएगा और टीकाकरण से पहले कार्यकर्ता को सत्यापित किया जाएगा। कोविड-19 के दो टिके लगाए जाएंगे। पहला टीका लगने के तीन या चार दिन बाद दूसरा लगेगा। जिला निगरानी अधिकारी डॉ. विनोद सांगल ने अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. केके पराशर, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सिरमौर डॉ. राजेंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र नेगी सहित जिला टास्क फोर्स समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

17 से 19 जनवरी तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान
 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके पराशर ने बताया कि 17 से 19 जनवरी, 2021 तक जिला में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 0 से पांच वर्ष तक की आयु वर्ग के लगभग 60652 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें