फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड का कार्य ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड बनाने और अपडेट का काम ठप
विज्ञापन

यूआईडीएआई का सर्वर ठप, दिन भर परेशान हो रहे हैं लोग
आधार केंद्र और लोकमित्र केंद्र में भी नहीं बन रहे आधार कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। उपायुक्त कार्यालय परिसर मेें स्थापित आधार केंद्र में आधार कार्ड नहीं बन रहे हैं और न ही अपडेट हो रहे हैं। इसके अलावा यूआईडीएआई की ऑनलाइन साइट पर भी आधार कार्ड नही बन रहे हैं। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। आधार केंद्र में बैठे कर्मचारियों ने बताया कि यूआईडीएआई का सर्वर ठप होने से आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं।
डीसी ऑफिस परिसर के आधार केंद्र में हर रोज दर्जनों लोग आधार कार्ड बनने आते हैं। बुधवार को सर्वर बंद होने के कारण लोग दिन भर परेशान रहे। उपायुक्त परिसर में एक मात्र आधार केंद्र में सुबह से ही लोगों का आना रहा। लोग दिन भर यहां आते रहे लेकिन यहां आने पर पता चला कि यूआईडीएआई का सर्वर ठप है। जिस कारण न आधार कार्ड बनेंगे और न ही अपडेट होंगे। लोग मायूस होकर लौट गए। आधार केंद्र से लेकर लोकमित्र केंद्रों तक आधार कार्ड नहीं बन पा रहे। इसके अलावा वेबसाइट पर जाकर आधार कार्ड का काम भी ठप पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटखाई की रीना धांटा बेटी रचना के साथ आधार कार्ड बनाने आई। उन्होंने बताया कि घर जलने के कारण आधार कार्ड भी जल गए। कर्मचारी कह रहे हैं कि अभी कार्ड नहीं बन सकता। शीतल ने कहा कि आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए आई हैं। यहां बताया जा रहा है कि जब सर्वर ठीक होगा तभी ही आधार कार्ड में नाम अपडेट होंगे। करसोग के मोेहन लाल ने कहा कि सेलरी के लिए आधार कार्ड में नाम ठीक करवाने आया हूं। अभी आधार कार्ड नही बनेगा। ऐसे में सेलरी कैसी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें