फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भड़ेच में लगी आग से सेब के 500 पौधे झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुन्गा (शिमला)। तहसील मुख्यालय जुन्गा से सटी भड़ेच पंचायत में शनिवार को भीषण आग लगने से करीब पांच सौ सेब के पौधों बुरी तरह से झुलस गए। इसके अतिरिक्त एक गोशाला, रिहायशी मकान और घासनियां जली हैं।
नायब तहसीलदार जुन्गा इंद्र कुमार ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से बातचीत की। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को नुकसान का सही आकलन करने के निर्देश भी दिए। नायब तहसीलदार के अनुसार अग्निकांड के कारण भड़ेच पंचायत के राजस्व गांव बाहली खनलोग में अनिल ठाकुर, हीरा सिंह और अमीचंद के सेब के बगीचों को भारी नुकसान हुआ है। आग के कारण सेब की जालियां भी जल गई हैं। इसी प्रकार बहाली खनलोग में कमला की गोशाला पूरी तरह जल गई। हालांकि मवेशियों को बाहर निकाल दिया था। इसके अतिरिक्त ओमचंद के मकान के दो कमरों को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि अग्निकांड से हुए नुकसान की रिपोर्ट सरकार को भेज दी जाएगी। सबसे अहम बात यह है कि ग्निकांड से पंचायत घर और पटवार सर्कल भड़ेच को बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटवारी सुरेश ठाकुर ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रभावित बागवान और पूर्व प्रधान अनिल ठाकुर ने बताया कि उनके बगीचे में करीब अढाई सौ सेब के पौधे नष्ट हो गए हैं। अधिकांश पौधे सेब से लदे थे। आग बाहली नाला से लगी। इसके बाद खारी ढलियाणा और भड़ेच तक पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें