हिमाचल में सैलानियों को रिझाने के लिए 16 नवंबर से प्रदेश में विंटर सीजन डिस्कांउट मिलेगा। राज्य पर्यटन विकास निगम के 50 से अधिक होटलों में कमरों की बुकिंग पर 40 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। 16 नवंबर से 31 मार्च 2017 तक विंटर सीजन पैकेज जारी रहेगा। क्रिसमस से नए साल तक कमरों की बुकिंग पर छूट नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
निगम के शिमला, चायल, परवाणू, बड़ोग, रामपुर, मंडी, कुल्लू, धर्मशाला, ज्वालाजी, पालमपुर, चंबा और डलहौजी स्थित होटलों में डिस्काउंट मिलेगा। सबसे अधिक 50 प्रतिशत डिस्काउंट सिर्फ एक होटल दी लॉग हट्स मनाली में मिलेगा। गोल्फ ग्लेड नालदेहरा, द बाघल दाड़लाघाट, चांशल रोहड़ू, आरचडस हट मनाली, हडिंबा कॉटेज मनाली, कुंजुम मनाली, रोहतांग मनलासू मनाली (ब्लाक ए)
और सिल्वरमून कुल्लू होटल में 40 प्रतिशत छूट मिलेगी। द सरवरी कुल्लू, द लेक व्यू बिलासपुर, द गिरीगंगा रिजॉर्ट खड़ापत्थर, द टूरिस्ट इन राजगढ़ होटल में 35 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। पर्यटन निगम के होटलों के कमरों की बुकिंग में ही डिस्कांउट मिलेगा। डोरमैट्री पर छूट नहीं होगी। पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा ने इसकी पुष्टि की है।
द ममलेश्वर चिंडी (चुराग), द पैलेस चायल, पाइनवुड बड़ोग, द यमुना पांवटा साहिब, द रेणुका रेणुकाजी, द बुशैहर रिजेंसी रामपुर, द कैसल नग्गर, द क्लब हाउस मैक्लोडगंज, द कश्मीर हाउस धर्मशाला, द चिंतपूर्णी हाइट्स चिंतपूर्णी, द नियुगल पालमपुर, द इरावती चंबा, द मणिमहेश डलहौजी, द देवदार खजियार और द नूपुर नूरपुर में 30 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिलेगा।
इन होटलों में 25 प्रतिशत डिस्काउंट
पीटरहॉफ शिमला, एप्पल बलास्म फागू, हिमनील चायल, पाइनवुड बड़ोग, शिवालिक परवाणू, द हाटू नारकंडा, द हिल टॉप स्वारघाट, द ट्रैर्क्स बंगलो जंजैहली, द धौलाधार धर्मशाला, द भागसू धर्मशाला, द कुनाल धर्मशाला, टी बड पालमपुर, द उही जोगिंद्रनगर, द यात्री निवास चामुंडा जी, होटल ज्वालाजी ज्वालामुखी और द हमीर हमीरपुर होटल में विंटर सीजन के दौरान कमरे बुक करवाने पर 25 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।
इन होटलों में 20 प्रतिशत डिस्काउंट
एप्पल कार्ट इन क्यारीघाट, द रॉस कामन कसौली, द श्रीखंड सराहन, किन्नर कैलाश कल्पा, कैलाश कॉटेज कल्पा, सन एंड स्नो कॉटेज कल्पा, द चंद्रभागा केलांग, द स्पीति काजा, टूरिस्ट इन रिवालसर, द हमटा हट मनाली, द रोहतांग मनालसू मनाली (ब्लॉक बी), द ब्यास मनाली, गीतांजली डलहौजी, द चंपक चंबा, द गौरीकुंड भरमौर और हिमाचल भवन चंडीगढ़ होटल में 20 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।