पुलिस ने उसके घर छापा मारा। छापे के दौरान काकू के कमरे से 98 ग्राम हेरोइन, 8880 रुपये नकद और एक इलेक्ट्रानिक तराजू भी मिला है। आरोपी पेशे से ड्राइवर है, जो दिल्ली में एक मिल्क डेयरी में काम करता है।
मंडी जिला में हेरोइन की यह सबसे बड़ी खेप है। इससे पहले विशेष अन्वेषण शाखा ने धनोटू में दो युवकों के पास से 59 ग्राम हेरोइन कुछ दिन पहले बरामद की थी। हेरोइन बरामद होने की पुष्टि एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने की।
तीन माह में अब तक कुल 22 मुकदमे विशेष अन्वेषण शाखा ने इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में दर्ज किए हैं। इनमें से 13 मामले चिट्टा के हैं। अब तक कुल 280 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया है।