फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बर्फ और ठंड से बचाकर 472 पशु पहुंचाए गोसदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने चलाया विशेष अभियान
विज्ञापन

शहर के लोगों कर रहे हैं प्रशासन के अभियान की प्रशंसा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला शिमला में सड़क किनारे घूम रहे बेसहारा पशुओं को जिला प्रशासन ने गोशाला तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया हुआ है। इसके तहत अभी तक 472 बेसहारा पशुओं को गोशालाओं तक पहुंचाया चुका है। कड़ाके की ठंड और कई जगह हिमपात होने से बेसहारा पशुओं की जान को खतरा है। ऐसे में जिला प्रशासन के इस कार्य की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।
विज्ञापन


प्रशासन के सर्वेक्षण के मुताबिक जिले में 272 बेसहारा पशुओं की संख्या दर्ज की गई थी जिन्हें एक जनवरी 2026 तक गोशालाओं में पहुंचाने का लक्ष्य था। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि यह हैरानी की बात है कि इस लक्ष्य की प्राप्ति करते हुए जिलाभर से चिह्नित बेसहारा पशु गोसदनों में पहुंचा दिए थे लेकिन इसके बाद भी लोगों से सूचनाएं मिलती रहीं। 28 जनवरी तक जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत 472 बेसहारा पशुओं को सड़कों के किनारे से रेस्क्यू करके गोसदनों तक पहुंचा दिया है। उपायुक्त ने कहा कि पशुधन हमारी धरोहर है, इन्हें बेसहारा नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कोई अपना पशु छोड़ता है तो इसकी सूचना उपायुक्त कार्यालय को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें