प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम सिंह कंवर की अनुशंसा में युवा कांग्रेस जुब्बल-कोटखाई की कार्यकारिणी को विस्तार करने की स्वीकृति प्रदान की है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।
घोषित पदाधिकारियों में प्रथम चरण में तहसील कोटखाई और सब तहसील टिक्कर के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। शीघ्र ही जुब्बल तहसील के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नामों को भी अंतिम रूप देकर द्वितीय चरण में शामिल किया जाएगा। घोषित पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष रमेश चौहान, अर्पित चौहान, जयप्रकाश, विनीत चौहान, सुधीर खिम्टा, रूप सिंह और बंटी सावंत को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
महासचिव करण भरौटा, संजीव चौहान, साहिल शर्मा, अविनाश सगेईक, अनिल ओम्टा, अरुण रांटा, मंजू डोगरा, पुनीत चौहान, नीरज ठाकुर, अंकित जनारथा, अर्पित राठौर, हंसटाडी, साहिल चौहान, बबलू थापटा, बॉबी, राजेश मेहता और विपिन आजाद को नियुक्तकिया है।
कोषाध्यक्ष मनोज चौहान को बनाया गया है। सचिव सौरव रोहटा, अजय मिस्टा, सचिन कंवर, हरीश चौहान, निखिल कंवर, लोकिंद्र, सचिन चौहान, हनी कायथ, राकेश शर्मा, अशोक कुमार, अभिमन्यु नैंटा, विनोद रान्टा, मनीष जोगटा, संजय शर्मा, ए चंद, नितिन हांगटा और रोहित शर्मा को नियुक्त किया है। मीडिया संयोजक राहुल शान्टा, सुमित चौहान और प्रमोद लेटका को मीडिया संयोजक बनाया है।
सोशल मीडिया संयोजक रमेश रप्टा, दीक्षित भारद्वाज, रितेश चौहान, अतुल चौहान और रजत माजटा को सोशल मीडिया संयोजक नियुक्तकिया है। जुब्बल-कोटखाई के युवा कांग्रेस के नियुक्त सभी जोन प्रभारी और सभी बूथ अध्यक्ष कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। पूर्व में निर्वाचित सभी पदाधिकारी अपने-अपने पद पर बने रहेंगे।