न्यू शिमला रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमुडा कॉलोनी सेक्टर पांच के अध्यक्ष जीवन शर्मा की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने महापौर को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष ने मांग की कि आवासीय ब्लॉक के सामने स्थानीय लोगों को पार्किंग की सुविधा दी जाए।
उन्होंने कहा कि पार्किंग न होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। दूसरे लोग उनके भवन के आगे गाड़ियां पार्क कर रहे हैं। महापौर कुसुम सदरेट ने जल्द पार्किंग सुविधा देने का भरोसा दिया है।