फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू चुनाव: राज कुमारी, बिपन और बुद्धि, नरेश में टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। विश्वविद्यालय की निर्णायक संस्था कार्यकारी परिषद और विवि कोर्ट के लिए गैर शिक्षक कर्मचारियों में से प्रतिनिधि सदस्य चुनने के लिए 24 मई को होने वाले चुनाव को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। विवि के कुलसचिव केके शर्मा ने सोमवार को उम्मीदवारों के नाम वापसी और छंटनी के बाद सूची जारी कर दी है। ईसी और कोर्ट सदस्य के लिए सिर्फ दो-दो ही उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।

इनमें ईसी सदस्य के लिए राज कुमारी और बिपन कुमार जबकि कोर्ट सदस्य पद के लिए बुद्धि राम और नरेश कुमार के बीच सीधी टक्कर होगी। चुनाव में विवि कर्मचारी कल्याण संघ और विवि कर्मचारी मंच ने मिलकर राज कुमारी को तीसरी बार मैदान में उतारा है। कोर्ट सदस्य के लिए मंच के उम्मीदवार नरेश के नाम पर सहमति बनाकर मैदान में उतारा है। वहीं विवि सर्व कर्मचारी कल्याण संघ की ओर से बिपन कुमार को ईसी सदस्य के पद पर जबकि बुद्धि राम को कोर्ट सदस्य के लिए उम्मीदवार बनाया है। ईसी और कोर्ट सदस्य के लिए होने वाले इन चुनाव में विवि के 791 कर्मचारी और अधिकारी मतदाता मत प्रयोग कर अपने नुमाइंदों को चुनकर भेजेंगे। 24 मई को सुबह ग्यारह से चार बजे तक इन दोनों पदों के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन


राज कुमारी हैट्रिक लगाने को उतरी है मैदान में
विवि की निवर्तमान सदस्य राज कुमारी विवि कर्मचारी कल्याण संघ की पिछले दो सालों से उम्मीदवार रही हैं और दो बार ईसी सदस्य रह चुकी हैं। इससे पूर्व विवि ईसी में चौधरी बरयाम सिंह बैंस लगातार तीन बार ईसी सदस्य चुने जा चुके हैं, राज कुमारी यदि चुनाव में इस बार भी जीत दर्ज करती है, तो वो विवि की पहली महिला कर्मचारी नेत्री हाेंगी, जो हैट्रिक लगाएंगी।
विज्ञापन


बिपिन कुमार वर्तमान में हैं कर्मचारी संघ अध्यक्ष
शिमला। विवि के विवि सर्व कर्मचारी संघ की ओर से ईसी सदस्य के लिए मैदान में उतारे गए बिपिन कुमार वर्तमान में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ निर्वाचित अध्यक्ष भी हैं, अब वे ईसी सदस्य के लिए चुनावी उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें