फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों को राहत, मई से कम होगी कूड़े की फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले माह से कम होगी कूडे़ की फीस
विज्ञापन

हजारों व्यावसायिक उपभोक्ताओं को राहत
नगर निगम प्रशासन विशेष सदन में रखेगा प्रस्ताव
पार्षदों की सहमति से तय होंगी अंतिम दरें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के हजारों व्यावसायिक उपभोक्ताओं को मई से कूड़े की कम फीस देनी पड़ेगी। नगर निगम अगले महीने से कूड़े की फीस कम करने जा रहा है। निगम प्रशासन ने कूड़े की फीस की नई दरें भी तय कर ली हैं।
इनमें दो सौ से लेकर पांच रुपये तक की कटौती की गई है। हालांकि, इन पर अंतिम फैसला विशेष सदन में पार्षदों की सहमति के बाद ही लिया जाएगा। नए प्रस्ताव में ढाबों, कैंटीन, करियाना शॉप, केमिस्ट, क्लीनिक, फल-सब्जी और मिठाई की दुकानों का शुल्क कम किया गया है। इन्हीं की फीस को लेकर सबसे ज्यादा विरोध हो रहा है। वहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को पहले की तरह 70 रुपये प्रतिमाह शुल्क चुकाना पड़ेगा। नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट का कहना है कि नई दरें तय करने के लिए जल्द बैठक बुलाने जा रहे हैं। प्रयास रहेगा कि मई से कम दरों पर शुल्क लिया जाए।
विज्ञापन


इन श्रेणियों में बढ़ेगा शुल्क
निगम प्रशासन ने कुछेक श्रेणियों में दरें घटाने की बजाय बढ़ाई भी हैं। शराब की दुकान चलाने वाले लोगों को पांच सौ की जगह 700 रुपये देने होंगे। इसी तरह मालरोड की बेकरी से जहां दो हजार रुपये प्रतिमाह शुल्क वसूला जाएगा। वहीं, वार्डों में स्थित बेकरी से 750 रुपये शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन


अप्रैल तक पुरानी दरों पर होगी वसूली
नगर निगम अप्रैल तक की वसूली पुरानी दरों पर ही करेगा। शहर में अभी तक हजारों व्यावसायिक उपभोक्ताओं ने फरवरी से लेकर गारबेज शुल्क नहीं चुकाया है। इनसे अप्रैल तक पुरानी बढ़ी हुई दरों पर ही शुल्क वसूला जाएगा।
इन श्रेणियों को राहत देने की तैयारी
श्रेणी वर्तमान शुल्क प्रस्तावित शुल्क
ढाबा 750 600
कैंटीन 900 500
दुकान 200 150
स्वीट शॉप 800 600
सब्जी दुकान 750 500
क्लीनिक 500 300
केमिस्ट 600 300
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें