फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण अग्निकांड में 40 झुग्गियां राख, प्रशासन से जारी की फौरी राहत

Mon, 01 Apr 2019 07:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंब(ऊना)
विज्ञापन
झुग्गियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उपमंडल अंब के कुठेड़ा खैरला में अचानक लगी आग से प्रवासी मजदूरों की लगभग 40 झुग्गियां जलकर राख हो गई। हादसा सोमवार दोपहर बाद हुआ। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार इस घटना में करीब 10  लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। झुग्गियों में आग एकदम तेजी से फैलने के कारण उनके अंदर रखा सारा सामान जल गया। लोगों ने आग देखते ही तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। लेकिन झोपड़ियां सरकंडों की बनी होने के चलते फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले जल चुकी थीं।

विज्ञापन


हादसे के वक्त अधिकतर प्रवासी मजदूरी के लिए गए हुए थे। झुग्गियों में महिलाएं और बच्चे ही अधिक थे। जिन्होंने समय रहते वहां से बाहर निकल अपनी जान बचाई। आग के कारण मुरादाबाद, संबल बदायूं के रहने वाले प्रवासी मजदूर नंद किशोर, संतोष कुमार, राजवीर, अंगद लाल, आसाराम, शिवचरण, बड़े, आशिक अली, राजपाल, तेजपाल, नंदू, मोतीराम, प्रेमपाल, इरशाद पाल सहित अन्यों मजदूरों की 40 झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गई।

उधर घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम अंब तोरुल एस रवीश, तहसीलदार मनोज ठाकुर, नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया और राहत कार्य के लिए उचित दिशा निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से पीड़ितों को फौरी राहत के रूप में दो-दो हजार रुपये प्रदान किए गए। डीएसपी अंब मनोज ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें