30 नवंबर को चालीस दिन शेष होने के बावजूद प्रदेश के 25 लाख से ज्यादा लोगों ने अभी दूसरी डोज नहीं लगवाई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी और कांगड़ा में पांच लाख से ज्यादा लोगों ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है। शिमला से लेकर सिरमौर, सोलन जिले में भी दूसरी डोज न लगवाने वालों की संख्या दो लाख से ज्यादा है।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 30 नवंबर तक पूरे प्रदेश में पात्र लोगों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाकर पहला राज्य बनने का वायदा किया है, लेकिन लक्ष्य हासिल करने में लोगों की आनाकानी सरकार के लिए मुश्किल पैदा कर रही है। 30 नवंबर को चालीस दिन शेष होने के बावजूद प्रदेश के 25 लाख से ज्यादा लोगों ने अभी दूसरी डोज नहीं लगवाई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी और कांगड़ा में पांच लाख से ज्यादा लोगों ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है। शिमला से लेकर सिरमौर, सोलन जिले में भी दूसरी डोज न लगवाने वालों की संख्या दो लाख से ज्यादा है। किन्नौर जिला पहले ही लक्षित आबादी को दूसरी डोज लगाकर देशभर में पहला जिला बन चुका है।
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति भी इसी महीने तक यह लक्ष्य हासिल कर लेगा। यह तब है जब कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए केंद्र से लेकर प्रदेश की सरकार तक तैयारियों में जुटी है। हालांकि, कोविड के कम होते मामलों और पहली डोज के बाद संक्रमित होने वालों में मृत्यु दर कम होने की वजह से लोगों में अब इस बीमारी का खौफ कम होने लगा है। बुधवार को मुख्य सचिव की सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ हुई बैठक में भी यह कारण सामने आया था। इसके बाद अब सरकार पंचायत स्तर पर घर घर जाकर लोगों को दूसरी डोज लगवाने के लिए भी प्रेरित करने का अभियान शुरू करने की तैयारी में जुटी है। सूत्रों के अनुसार सरकार का लक्ष्य है कि वह हर हाल में 30 नवंबर तक लक्ष्य हासिल कर ले ताकि प्रधानमंत्री से किए वायदे को पूरा किया जा सके।
कहां कितनों को अभी भी लगनी है दूसरी डोज
जिला संख्या (लाख में)
अमर उजाला अपील
अमर उजाला हिमाचल प्रदेश के सभी जनमानस से अपील करता है कि लोग तय तारीख पर कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाएं और हिमाचल प्रदेश को देश दुनिया में गौरवान्वित करने में अपना योगदान दें।